# कर्क राशि Kark Rashi – Cancer Sign

- Link: https://theastrologyonline.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-kark-rashi-cancer-sign/
- Published: 2017-12-02T14:28:54+05:30
- Author: Astrologer Sidharth

## **कर्क राशि (Kark Rashi) के जातक**⏎  **(Cancer Sign Characteristics)**

कर्क राशि (Kark Rashi | Cancer Sign) सर्वाधिक राजयोग बनाने वाला लग्‍न है। दरअसल 
मुझे पहली बार इस राशि का परिचय ऐसे ही प्राप्‍त हुआ था। आप गौर कीजिए कि कर्क लग्‍न
होने पर कुण्‍डली क्‍या बनेगी। इस कुण्‍डली में चारों केन्‍द्र ऐसे हैं जिनमें ग्रह
उच्‍च के होते हैं। लग्‍न में कर्क राशि में गुरु आएगा तो उच्‍च का होगा, चौथे भाव 
में शनि उच्‍च का होगा, सातवें भाव में मंगल और दसवें भाव में सूर्य उच्‍च का होगा।
इसके अलावा लग्‍न से ग्‍यारहवां भाव आय का है। चंद्रमा अगर उच्‍च का हुआ तो इस भाव 
में होगा। सूर्य, बुध और शुक्र के सर्वाधिक संबंध बनते हैं।

ऐसे में कर्क लग्‍न वालों के धन और आय के संबंध के योग भी कमोबेश अधिक बनते हैं। शुक्र
बेहतर होने पर पैसा और प्रसिद्धि साथ साथ मिलते हैं। किसी भी लग्‍न में पाया जाने वाला
यह दुर्लभ योग है जो कर्क में सहजता से उपलब्‍ध होता है। इन सभी बिंदुओं के चलते कर्क
लग्‍न को राजयोग का लग्‍न कहा गया है।

## कर्क राशि की विशेषताएं

यह पृष्‍ठ से उदय होने वाली राशि है। इनका बेढंगा शरीर, दुर्बल अवयव और शक्तिशाली पंजा
होता है। इनके शरीर का ऊपर हिस्‍सा बड़ा होता है। उम्र बढ़ने के साथ इनकी तोंद भी बढ़ती
जाती है। केश कत्‍थई और भूरापन लिए होते हैं। अस्थिर चेतना वाले इन जातकों की जिंदगी
में कई उतार चढ़ाव आते हैं। चंद्र का आधिपत्‍य इन्‍हें उर्वर कल्‍पनाशीलता होती है।
धन संपन्‍नता या सम्‍मान की स्थिति पाने के लिए ये लोग दक्षता से जन समूह को प्रेरित
कर देते हैं। ये लोग घर परिवार औ सुख की कामना करते हैं। उपहास और समालोचना का भय इन्‍हें
विचारशील, कूटनीतिज्ञ और लौकिक बना देता है। जातक का स्‍वास्‍थ्‍य जवानी में खराब रहता
है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ स्‍वास्‍थ्‍य सुधरता जाता है। इस राशि वाले जातकों के लिए
मंगलवार का दिन शुभ होता है। हस्‍तलेखन अस्थिर होता है, शुभ रंग श्‍वेत, क्रीम और लाल
है। शुक्रवार को ये लोग आनन्‍द और लाभ अर्जित कर सकते हैं।

कर्क राशि से प्रभावितों के उदाहरण : भारतीय राज व्‍यवस्‍था में कर्क राशि का बड़ा 
महत्‍व रहा है। आजानुभुज राम कर्क लग्‍न के थे। उनकी कुण्‍डली में सूर्य, मंगल, गुरु,
शनि, शुक्र और चंद्रमा उच्‍च के थे। वर्तमान दौर में इंदिरा गांधी, अटलबिहारी वाजपेयी
और अब सोनिया गांधी की कुण्‍डली कर्क लग्‍न की बताई जाती है।

 1.  पुनर्वसु नक्षत्र के चौथे चरण के मालिक हैं गुरु-चन्द्रमा, जातक के अन्दर कल्पनाशीलता
     भरते हैं।
 2.  पुष्य नक्षत्र के पहले चरण के मालिक शनि-सूर्य हैं, जो कि जातक को मानसिक रूप से 
     अस्थिर बनाते हैं और जातक में अहम की भावना बढाते हैं, कार्य पिता के साथ होने से
     जातक को अपने आप कार्यों के प्रति स्वतन्त्रता नही मिलने से उसे लगता रहता है, कि
     उसने जिन्दगी मे कुछ कर ही नही पाया है, जिस स्थान पर भी वह कार्य करने की इच्छा 
     करता है, जातक को परेशानी ही मिलती है। जिसके साथ मिलकर कार्य करने की कोशिश करता
     है, सामने वाला भी कार्य हीन होकर बेकार हो जाता है।
 3.  पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण के मालिक शनि-बुध हैं, शनि कार्य और बुध बुद्धि का ग्रह
     है, दोनो मिलकर कार्य करने के प्रति बुद्धि को प्रदान करने के बाद जातक को होशियार
     बना देते है, जातक मे भावनात्मक पहलू खत्म सा हो जाता है और गम्भीरता का राज हो जाता
     है।
 4.  पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण के मालिक ग्रह शनि-शुक्र हैं, शनि जातक के पास धन और 
     जायदाद देता है, तो शुक्र उसे सजाने संवारने की कला देता है। शनि अधिक वासना देता
     है, तो शुक्र भोगों की तरफ़ जाता है।
 5.  पुष्य नक्षत्र के चौथे चरण के मालिक शनि-मंगल है, जो जातक में जायदाद और कार्यों 
     के प्रति टेकनीकल रूप से बनाने और किराये आदि के द्वारा धन दिलवाने की कोशिश करते
     हैं, शनि दवाई और मंगल डाक्टर का रूप बनाकर चिकित्सा के क्षेत्र में जातक को ले जाते
     हैं।
 6.  अश्लेशा नक्षत्र के पहले चरण के मालिक बुध-गुरु है, बुध बोलना और गुरु ज्ञान के लिये,
     जातक को उपदेशक बनाने के लिये दोनो अपनी शक्ति प्रदान करते है, बुध और गुरु की युती
     जातक को धार्मिक बातों को प्रसारित करने के प्रति भी अपना प्रभाव देते हैं।
 7.  अश्लेशा नक्षत्र के दूसरे चरण के मालिक बुध-शनि है, जो जातक को बुध आंकडे और शनि 
     लिखने का प्रभाव देते हैं।
 8.  अश्लेशा नक्षत्र के तीसरे चरण के मालिक भी बुध-शनि हैं, जो कि कम्प्यूटर आदि का प्रोग्रामर
     बनाने में जातक को सफ़लता देते है, जातक एस्टीमेट बनाने मे कुशल हो जाता है।
 9.  अश्लेशा नक्षत्र के चौथे चरण के मालिक बुध-गुरु होते हैं, जो जातक में देश विदेश 
     में घूमने और नई खोजों के प्रति जाने का उत्साह देते है।

कर्क जातकों की प्रवॄति और स्वभाव समझने के लिये हमें कर्क के एक विशेष गुण की आवश्य
ध्यान देना होगा, कर्क केकडा जब किसी वस्तु या जीव को अपने पंजों के जकड लेता है, तो
उसे आसानी से नही छोडता है, भले ही इसके लिये उसे अपने पंजे गंवाने पडें. कर्क जातकों
में अपने प्रेम पात्रों तथा विचारोम से चिपके रहने की प्रबल भावना होती है, यह भावना
उन्हें ग्रहणशील, एकाग्रता और धैर्य के गुण प्रदान करती है, उनका मूड बदलते देर नही
लगती है, उनके अन्दर अपार कल्पना शक्ति होती है, उनकी स्मरण शक्ति बहुत तीव्र होती 
है, अतीत का उनके लिये भारी महत्व होता है, कर्क जातकों को अपने परिवार में विशेषकर
पत्नी तथा पुत्र के के प्रति प्रबल मोह होता है, उनके बिना उनका जीवन अधूरा रहता है,
मैत्री को वे जीवन भर निभाना जानते हैं, अपनी इच्छा के स्वामी होते हैं, तथा खुद पर
किसी भी प्रकार का अंकुश थोपा जाना सहन नहीं करते, ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं और भारी
यश प्राप्त करते हैं, वो उत्तम कलाकार, लेखक, संगीतज्ञ, या नाटककार बनते हैं, कुछ व्यापारी
या उत्तम मनोविश्लेषक बनते हैं, अपनी गुप्त विद्याओं धर्म या किसी असाधारण जीवन दर्शन
में वो गहरी दिलचस्पी पैदा कर लेते हैं।

कर्क जातक बचपन में प्राय: दुर्बल होते हैं, किन्तु आयु के साथ साथ उनके शरीर का विकास
होता जाता है, चूंकि कर्क कालपुरुष की वक्षस्थल और पेट का प्रतिधिनित्व करती है, अत:
कर्क जातकों को अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, अधिक कल्पना शक्ति के
कारण कर्क जातक सपनों के जाल बुनते रहते हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव
पडता है, उन्हें फ़ेफ़डों के रोग, फ़्लू, खांसी, दमा, श्वास रोग, प्लूरिसी और क्षय 
रोग भी होते हैं, उदर रोग और स्नावयिक दुरबलता, भय की भावना, मिर्गी, पीलिया, कैंसर
और गठिया रोग भी होते देखे गये है।

---

## Cancer Sign

Cancers are the Caretakers of the zodiac. They have very similar motherly and fatherly
like characteristics. As a water sign, their emotions flow with them in whatever
they do. It seems as if almost nothing can offend a cancer. When they are angered
they show it in the most harmless way possible. That does not mean cancers are weak
and are incapable of  taking care of business, though cancers don’t usually  want
to be involved with conflict. Like their symbol, the crab, they are very shy when
first interacted with and will usually stay hidden under their shell. Though, once
you stay long enough around them and wait for them to come out of their shell, they
will open up to you. As a Friend, they are the most sympathetic, sensual, faithful,
caring, and loving. Though when things just don’t go right they can be moody and
over-reactive. They will show their other side of crabbiness. If you know what I
mean. Haha, just kidding. Cancers are the cardinal sign of the water signs,they 
can be a good leader if needed; they are protective and helpful. As the caretakers,
they are known to nurture many of those who come across to meet them. They listen
to their heart no matter what. Once their intuition tells them something they will
listen. Like most water signs,  their intuitions are powerful.

They also have the best memories they will never forget anything, whether good or
bad. Cancers are the most underestimated zodiac signs but don’t underestimate them
they are tough and you better beware. They can sting like a bee, and the same goes
for becoming a crab’s friend. They’ll never forget it and will be sure to pay you
back one day.

When looking for a partner, a cancer needs someone who’s a strong protector. Someone
who won’t leave their side and who can be their support for all the emotions that
swell up inside them. Cancers do so much nurturing that they also need to be nurtured
themselves and that’s just what a great partner can do for them.

## Positive Personality Traits

 * Spontaneous: The power to think and act spontaneously is a major guiding force
   for a Cancer-born, and more than reasoning, they rely on their intuition for 
   taking decisions.
 * Protective: Cancer-born individuals are greatly protective of their personal 
   area, interests, belongings, relationships and loved ones and other people who
   are in need.
 * Shrewd and Sensitive: they are very shrewd and very cautious of their surroundings,
   they are also sensitive to the needs of others.
 * Nurturing and Empathic: One of Cancers best qualities is that they can make others
   feel loved and wanted and make themselves feel good, their words can make you
   feel proud of yourself but same goes being Cancer’s enemy, they can cut you deeply
   with their words.
 * Emotional: Cancer-born are quite emotional people, but at times they might appear
   icy, detached, aloof and separated. They sympathize with other people and love
   to take care of them.

## Negative Personality Traits

 * Unpredictable Behavior: They have unstable moods and unpredictable behavior which
   confuses others.
 * Moody: the Crabs can be very temperamental and their mood swings are quite unpredictable,
   which may become overwhelming for the people around them.
 * Manipulative: sometimes nurturing others can be too much that can lead to controlling,
   Manipulating with their strong sense of Intuition is one of Cancer’s “hidden 
   abilities”
 * Pessimistic: They can easily get bogged down by setbacks and failures. It is 
   observed that the Cancer natives are prone to pessimism.
 * Suspicious: Cancer-born individuals are inclined to doubt people’s intentions
   as they carry an imaginary fear, and so they cross-check everything.
 * Clingy: This is their typical characteristic. The Cancer natives find it difficult
   to let go of things close to their heart, and hence, they find it difficult to
   look beyond the imperfections and move on.
 * Self-Absorbed: they care so much about their feelings sometimes they aren’t realizing
   they are hurting others, they can sometimes be selfish.

---

Constellation:— Cancer

Symbol:— Crab

Element:— Water

Quality:— Fixed

Nakshatras:— Purnavasu; Tishya; Ashlesha

Ruling Planet:— Moon

House:— Fourth House

Body Parts:— Breasts, digestive tract, womb

Colours:— White; silver

Day:— Monday

Gem:— Pearl; moonstone

Keywords:— Moody, protective

Quote:— I feel and nurture

---

## Astrologer Sidharth Explain Karka Rashi

---

#### **󠀁[मेष राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-mesha-rashi-aries-sign/)󠁿 – 󠀁[वृषभ राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a4%ad-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-vrishubh-rashi-taurus-sign/)󠁿 – 󠀁[मिथुन राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-mithun-rashi-gemini-sign/)󠁿 – 󠀁[कर्क राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-kark-rashi-cancer-sign/)󠁿 – 󠀁[सिंह राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-simha-rashi-leo-sign/)󠁿 – 󠀁[कन्‍या राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-kanya-rashi-virgo-sign/)󠁿 – 󠀁[तुला राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-tula-rashi-libra-sign/)󠁿 – 󠀁[वृश्चिक राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-vrishchik-rashi-scorpion-sign/)󠁿 – 󠀁[धनु राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%81-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-dhanu-rashi-sagittarius-sign/)󠁿 – 󠀁[मकर राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-makar-rashi-capricorn-sign/)󠁿 – 󠀁[कुंभ राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ad-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-kumbh-rashi-aquarius-sign/)󠁿 – 󠀁[मीन राशि](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-meen-rashi-pisces-sign/)󠁿**

---

**[Astrologer Sidharth](https://theastrologyonline.com/famous-astrologer-sidharth-joshi/)


[Call](https://theastrologyonline.com/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-kark-rashi-cancer-sign/+91-9413156400)–
[Whatsapp](https://api.whatsapp.com/send?phone=919413156400) 
