# सपने की बिल्ली कराए विश्वासघात

- Link: https://theastrologyonline.com/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5/
- Published: 2016-03-19T17:49:34+05:30
- Author: Astrologer Sidharth

### **सपने, सपना, स्‍वप्‍न, Derams**

स्वप्न का अपना विज्ञान है। नींद में केवल शरीर सोता है, जबकि अवचेतन मन काम करता रहता
है। कई बार दिन में हुई घटनाओं के असर से स्वप्न आते हैं तो कई बार ये आने वाली घटनाओं
के संकेत भी करते हैं। सपने में पशु-पक्षी का दिखना भी आने वाली घटना के बारे में बताता
है। तो जानते हैं कि किसके दिखने से क्या होता है…

 * भालू-स्वप्न में भालू का दिखना जीवन में संतोष आने का सूचक है।
 * मधुमक्खी-स्वप्न में मधुमक्खियां दिखें तो समझ लो कि उद्योग-व्यापार में तरक्की 
   होगी।
 * चमगादड़-स्वप्न में चमगादड़ दिखे तो आपके शत्रु बढ़ रहे हैं और आपको अपनी सुरक्षा
   के लिए तत्पर रहना चाहिए।
 * चिडि़या-स्वप्न में चिड़िया उड़ती दिखें तो जीवन में लाभदायक परिवर्तन होने ही वाला
   है।
 * बिल्ली-स्वप्न में बिल्ली दिखे तो समझ लो कि आपके साथ छल या विश्वासघात होने वाला
   है।
 * बैल-स्वप्न में बैल पीछा करे तो विरोधी पैदा होने का खतरा है।
 * साड़-स्वप्न मे सांड़ दिखे तो यह सैक्स भावना का प्रतीक है।
 * पशु-स्वप्न में कोई भी पशु घास या चारा चरते दिखे तो यह जीवन में संपन्नता आने का
   सूचक है।
 * देवदूत-स्वप्न में देवदूत दिखायी दें तो मित्रों से सहयोग बढ़ता है। जीवन में शांति,
   उन्नति और समृद्धि बढ़ती है।
 * घंटियां-स्वप्न में घंटियां बजते सुनना शुभ समाचार मिलने का संकेत है।
 * विदेश-स्वप्न में विदेश भ्रमण नजर आए तो समझ लो कि जीवन में बदलाव आने वाला है।
 * आकाश-स्वप्न में आसमान या उड़ान नजर आए तो सफलता का ग्राफ ऊपर जाता है।
 * पाताल-स्वप्न में पाताल नजर आए तो मुसीबत या किसी काम में कठिनाई आने का संकेत समझें।
 * मुसीबत-स्वप्न में यदि किसी मुसीबत में घिरा देखें तो समझें कि किसी उलझन से बाहर
   आने वाले हैं।
 * निंदा-स्वप्न में कोई आपकी बुराई करता दिखे तो समाज में प्रशंसा और सम्मान बढ़ता
   है।
 * सांप-स्वप्न में सांप डंक मारे तो धन आएगा और सांप दिखे तो पुरखे परेशान हैं या 
   कुछ कहना चाह रहे हैं।
 * फांसी-स्वप्न में फांसी पर चढ़ना या रोते देखना भाग्य वृद्धि और हंसना अवनति का 
   सूचक होता है।
 * मेहंदी-महिला कोई हाथ में मेंहदी रचे देखे तो यह पति पर संकट आने का संकेत है।
 * भोजन-स्वप्न में भोजन या मीठा खाना किसी नुकसान की खबर है।
 * गर्भ-महिला को स्वप्न में बच्चे का जन्म दिखे तो उसे अपने गर्भ या संतान की सुरक्षा
   का ख्याल रखना चाहिए।
