Home Astrology Kundli Horoscope राशि के अनुसार केश विन्‍यास

राशि के अनुसार केश विन्‍यास

astrology hairstyle women fashion

कलियुग में केश ही श्रृृंगार है। आज आकर्षक व्‍यक्तित्‍व के साथ प्रभावी केश विन्‍यास भी जरूरी है। महिलाओं में तो बालों का फैशन लौट लौटकर आता ही रहता है। कुछ ही सालों में बालों की फैशन पूरी तरह से बदल ही जाती है। कभी बॉब कट या बॉल कट मुख्‍य फैशन था तो अब लंबे बाल फिर से मुख्‍य धारा की फैशन बनकर लौटे हैं। चोटियों में भी अनन्‍त डिजाइन मिल जाएंगी।

कभी बाल टि्वस्ट और रोल किए जाते हैं तो कभी कर्ली और स्ट्रेट, तो कभी फैशन इडंस्ट्री के ट्रेंड्स के हिसाब से। हेयर स्टाइल के मामले में कुछ युवा अपने फेवरिट प्लेयर, फिल्म स्टार या सिंगर को फॉलो करते हैं। आज हेयर कट के जरिए स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि कई ऑप्शंस हैं। बस सैलून जाकर अपनी इच्छा बताइए और वैसा ही लुक पाइए। क्रेजी दिखना है, सिंपल या सोफेस्टिकेटेड, आपको हर टाइप का हेयर स्टाइल मिल जाता है। इन टाइप्स में हॉरोस्कोप टाइप लेटेस्ट है। यदि आप राशियों पर विश्वास करते हैं तो इसके अनुसार अपने हेयर कट करवा सकते हैं। ये हेयरस्टाइल आपके लक को भी फेवर करेगा।


मेष- इन महिलाओं को बोल्ड हेयर स्टाइल पसंद होता है। ये अपने स्टाइल से लोगों का अटेंशन खींचती हैं। इन्हें कलरफुल हेयर हेडबैंड्स जैसी एक्सेसरीज का शौक ज्यादा होता है। बालों की स्टाइल से ज्यादा ये एक्सेसरीज पर ध्यान देती हैं।


वृष- इस राशि की महिलाएं अपने बालों की एक्सट्रीम केयर करती हैं। बालों को अच्छा लुक देने के लिए इनके मन में बनी-बनाई धारणाएं रहती हैं। इनपर प्रैक्टिकल, नेचुरल लुक और चिक हेयर स्टाइल ज्यादा अच्छा लगता है।


मिथुन- इस राशि की महिलाओं को हमेशा चेंज पसंद होता है। इसलिए वे लगातार लुक्स में बदलाव करती रहती हैं। अपनी पसंद को पीछे छोड़ते हुए ये नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। पर्सनैलिटी को चार्मिग लुक देने के लिए इनपर लेयर्ड ओपन हेयरस्टाइल, हाफ अपडोस और फ्री वेव फिट रहेगा।


कर्क- कर्क राशि की महिलाओं के फैशनेबल मूड का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ये किसी फिक्सड स्टाइल को नहीं अपनातीं, बल्कि ऑकेजन के अनुसार चेंज करती रहती हैं। सामान्य रूप से ये क्लासिक हेयर स्टाइल रखती हैं। पर ब्लो-ड्राइड, रेट्रो और बॉब हेयर कट इन पर ज्यादा अच्छा लगता है।


सिंह- इस राशि की महिलाओं को रॉयल लुक पसंद आता है। ये महिलाएं भीड़ से अलग हटकर फैशन को अपनाती हैं। इन्हें खुद जनरेट किया हुआ यूनीक हेयर स्टाइल अच्छा लगता है। इस तरह की कॉन्फिडेंट महिलाओं को बोल्ड हेयर बैंग्स, लिफ्टेड और लग्जिरियस हेयर स्टाइल पसंद होता है।


कन्या- कन्या राशि की महिलाएं परफेक्शन पसंद करती हैं। वर्गो वूमन अपने बालों को हैल्दी रखने के लिए हेयर मास्क और ट्रीटमेंट कराने पर ज्यादा जोर देती हैं। इनपर स्लीक हेयर स्टाइल, नीट बन और अपडोस जैसे हेयर स्टाइल सूट करते हैं।


तुला- तुला राशि की महिलाओं को ग्लैमर पसंद होता है और फैशन को लेकर इनकी अलग ही परिभाषा होती है। पर वे बहुत जल्दी-जल्दी अपने लुक्स में बदलाव नहीं करतीं। इन महिलाओं पर लॉन्ग, फेमिनाइन और रोमांटिक हेयर स्टाइल फबता है। वे क्लासिकल भी प्रिफर कर सकती हैं।


वृश्चिक- इस राशि की महिलाओं में हर इमोशन एक्सट्रीम होता है। चाहें वह प्यार हो या नफरत। इन्हें लोगों को आकर्षित करना अच्छा लगता है। वे अपने लुक की तुलना दूसरों से करती हैं और उसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने में लगी रहती हैं। लॉन्ग, पॉलिश्ड और कर्ली हेयर स्टाइल रखने से इनकी सुंदरता में निखार आता है।


धनु- इस राशि की महिलाएं अनयूजुअल हेयर स्टाइल रखती है। इन्हें घूमना-फिरना ज्यादा पसंद होता है, इसलिए ये हेयर स्टाइल से ज्यादा बालों की हैल्थ पर ध्यान देती हैं। टेक्सचर्ड हेयरकट्स और बोल्ड हेयर हाईलाइट्स इन पर ज्यादा फबती है।


मकर- ये महिलाएं स्टाइल और फैशन को कंफर्ट से जोड़कर देखती हैं। इनमें से कुछ एक ही हेयर स्टाइल को वर्षो तक कैरी किए रहती हैं। शॉर्ट कट बॉब, प्रैक्टिकल और क्लासी अपडोस जैसे हेयर स्टाइल इन पर अच्छे लगते हैं।


कुंभ- कुंभ राशि की महिलाएं शांत होती हैं। इन्हें मोनोटोनस फैशन पसंद नहीं होता। इसलिए वे खुद को अपग्रेड करती रहती हैं। एज हेयरकट, ओपन हेयर और पॉनीटेल हेयर स्टाइल इनकी पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाता है। लिहाजा इन्हें यही स्टाइल अपनाना चाहिए। कामकाजी महिलाओं के लिए यह जरूरी भी है।


मीन- मीन राशि की फीमेल्स काफी सेंसिटिव होती हैं। वे बहुत जल्दी ही अपने लुक से बोर हो जाती हैं और जल्दी-जल्दी इसे चेंज करती रहती हैं। इनको फैंसी एक्सेसरीज के साथ कलर्ड हेयर पसंद होते हैं। ये ऑनगोइंग ट्रेंड पर ध्यान नहीं देतीं। इनपर सॉफ्ट कर्ल, ब्रैड और रोमांटिक हेयर स्टाइल जंचता है।