भाग्‍यशाली पुरुषों के लक्षण Physical character of A Lucky Man

राहु संबंधी सेवाएं (Rahu Mahadasha Remedy)

राहु की महादशा कुल अठारह वर्ष की होती है, इसे मोटे तौर पर तीन भागों में बांटा जा सकता है। पहले छह वर्ष मानसिक तनाव बढ़ने के होते हैं, दूसरे छह वर्ष मानसिक और शारीरिक कष्‍ट बढ़ते हैं और आखिरी छह वर्ष में मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों कोण से तनाव शीर्ष पर होता है।

आपकी राहु की महादशा (Rahu Mahadasha) चल रही है, तो आप तीनों में से किसी एक अवस्‍था में हो सकते हैं। अगर आप दशा के शुरूआती दौर में है, तो आपके लिए बताए गए उपचार आपको मानसिक तनाव से बहुत हद तक बचा लेंगे। आगे आने वाली दुश्‍वारियों पर बहुत हद तक लगाम लगेगी। दूसरे अथवा तीसरे दौर में आने वाले जातकों को प्रभाव कतिपय अधिक तीव्रता के साथ दिखाई देते हैं।

राहु के उपचार (Remedy / Remedies for Rahu) में कोई उपचार ऐसा नहीं है जो कि मैं आपके लिए करता हूं, आपके जीवनक्रम से जुड़े सभी उपचार आपको खुद ही करने होते हैं, अगर कोई आपको यह बताता है कि कोई विशेष पूजा अथवा कोई सिंगल शॉट उपचार करने से राहु की दशा (Rahu Dasha, Antardasha, Mahadasha) को सुधारा जा सकता है, तो संभवत: वह व्‍यक्ति आपको बरगला रहा है। ऐसा संभव नहीं है। राहु अनिश्चितता का ग्रह है (Uncertainty of Rahu)। एकबारगी उपचार करेंगे तो फौरी राहत मिल सकती है, कोई बड़ी पूजा अथवा कोई निश्चित अवधि के जाप आपको तात्‍कालिक आराम देंगे, लेकिन अंतत: राहु अनिश्चितता का ही ग्रह है, वह फिर से परिस्थितियों को कठिनाई की तरफ लेकर जाता है।

ऐसे में बहुत अधिक सावधानी से हर जातक के लिए उपचारों का चुनाव करना होता है। इन उपचारों का एक निश्चित क्रम होता है। सभी उपचार पूरे अनुशासन के साथ करने होते हैं, कहीं कोई रियायत नहीं होती, हां कुछ विकल्‍प संभव हैं, लेकिन पहली बार में जातक को सुझाए गए उपचार ही सर्वाधिक असरकारक होंगे, वैकल्पिक उपचारों में वह ताकत नहीं आएगी, जो पहली बार में बताए गए उपचारों में होती है।

राहु के उपचार के लिए फीस 11000 रुपए निर्धारित की गई है। इसका कारण यह है कि एक बार सभी उपचार शुरू करने के 43 दिन बाद पहली बार और 3 महीने बाद दूसरी बार आपको मुझे प्रगति के बारे में सूचित करना होता है। आपके फीडबैक के आधार पर हम तय करते हैं कि उपचारों में किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत है, या उन्‍हें ज्‍यों का त्‍यों जारी रखना है।

हालांकि राहु की महादशा को लेकर किसी प्रकार के दावे करना उचित नहीं है, फिर भी अब तक का मेरा अनुभव है कि इन उपचारों से जातकों को 70 प्रतिशत तक आराम आता ही है, बहुत से जातकों अपनी समस्‍याओं से पूरी तरह बाहर भी आए हैं। राहु में एक बार समस्‍याएं (Rahu Related Problems) शुरू होने के बाद जातक की स्थिति पहाड़ी से लुढ़कते व्‍यक्ति की तरह हो जाती है, वह चाहकर भी स्थितियों पर नियंत्रण नहीं कर पाता है। राहु के उपाय पहले इस लुढ़कन को रोकते हैं। पहले मानसिक तनाव संबंधी समस्‍याओं का समाधान होता है, इसके बाद शारीरिक कष्‍ट बहुत हद तक नियंत्रण में आते हैं, और अंतत: आर्थिक मोर्चा भी सुदृढ़ होने लगता है। राहु का तीव्र प्रभाव (Rahu Effects and Solutions) होता है और इसका समाधान समय लेता है।

उपचार कैसे कारगर सिद्ध हुए

पिछले 27 वर्ष के दौरान राहु से पीडि़त जातकों के उपचार करते समय हमने ध्‍यान रखा कि उपचार इस प्रकार हों कि जातक सहज रूप से स्‍वयं उपचार कर सकें। शुरूआती वर्षों में ही हमारे पास प्रवासी भारतीय जातक भी आ रहे थे, परिणाम यह हुआ कि परंरागत उपचारों के साथ साथ ऐसे उपचार भी जोड़ने पड़े जो बिना प्रॉपर साधनों के भी किए जा सकें। ऐसे में प्रभावी उपचारों की खोज ने हमें न केवल राहु के प्रभाव को कम करने में मदद की बल्कि हमारी रेंज बढ़ पाई। उपचारों के लिए हमने यह भी ध्‍यान रखा कि राहु का प्रभाव जीवन के किस हिस्‍से पर पड़ रहा है, उसी के अनुरूप उपचार जोड़ते गए, कई बार जातकों को लगता है कि उपचारों की संख्‍या अधिक है, वास्‍तव में ऐसा नहीं होता। चूंकि अधिकांश उपचार दिनचर्या के साथ जुड़े होते हैं, सो कुुछ समय में जातक सहजता के साथ स्‍वयं इन्‍हें करने लगता है और जीवन में प्रभावी बदलाव ला पाता है। 


राहु के उपचार के लिए निर्धारित 11000 रुपए फीस, जमा कराने के लिए इस लिंक पर जाएं।


राहु संबंधी अन्‍य लेख

7,770FansLike
122FollowersFollow
4,800SubscribersSubscribe