Home Tarot (टैरो) टैरो कार्ड रीडिंग: ज्योतिष की एक लोकप्रिय विधा | Popular Astrology Genre:...

टैरो कार्ड रीडिंग: ज्योतिष की एक लोकप्रिय विधा | Popular Astrology Genre: Tarot Card Reading

टैरो में 78 कार्ड होते है, जिनमें से 22 कार्ड मेजर अर्काना, अर्काना शब्द लैटिन भाषा से निकला है जिसका अर्थ है रहस्यमयी, व 56 कार्ड माइनर अर्काना होते हैं|

टैरो कार्ड रीडिंग: ज्योतिष की एक लोकप्रिय विधा | Popular Astrology Genre: Tarot Card Reading
टैरो कार्ड रीडिंग: ज्योतिष की एक लोकप्रिय विधा | Popular Astrology Genre: Tarot Card Reading

टैरो कार्ड रीडिंग: ज्योतिष की एक लोकप्रिय विधा
Popular Astrology Genre: Tarot Card Reading


ज्योतिष की दुनिया में भविष्य की जानकारी देने वाली जन्म-कुंडली, हस्तरेखाएं, अंकज्योतिष आदि विधाओं में मौजूद एक विधा टैरो कार्ड रीडिंग Tarot Card Reading भी है| टैरो कार्ड जो की ताश के पत्तों की तरह दिखते है, उसके ऊपर कुछ रहस्यमय और रंगीन चित्र बने होते है जो लोगों का भविष्य जानने के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं| यह भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाने में सहायक होते है|

आपको जान कर हैरानी होगी कि भविष्य की जानकारी देने वाली टैरो कार्ड रीडिंग चौदहवीं शताब्दी में इटली में मनोरंजन के माध्यम के तौर पर अपनाई गई थी| लेकिन बहुत ही जल्द यह विद्या यूरोप के बहुत से देशों में फैल गई और धीरे-धीरे इसे मनोरंजन का साधन ना मानकर भविष्य जानने की गूढ़ विद्या के तौर पर अपना लिया गया| 18वीं शताब्दी तक पहुंचते-पहुंचते टैरो कार्ड रीडिंग इंग्लैंड व फ्रांस में भी बहुत लोकप्रिय हो गई| 

टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत और पांच तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश दर्शाए गए हैं, जिनके आधार पर भविष्य का अनुमान लगाया जाता है| अक्सर देखने को मिलता है कि ज्योतिष की अन्य विधाओं में पुरुषों का बोल बाला होता है वही टैरो कार्ड पढ़ने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं ही होती हैं| इसके पीछे का कारण यह है कि टैरो कार्ड एक ऐसी विद्या है जिसमें गणित का जरा भी प्रयोग नहीं होता, बस अनुमान लगाने की क्षमता अचूक होनी चाहिए| वैज्ञानिक तौर पर भी यह प्रमाणित है कि अनुमान लगाने की क्षमता पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होती है| इसलिए अधिकतर टैरो कार्ड रीडर महिलाएं होती है|

टैरो में 78 कार्ड होते है, जिनमें से 22 कार्ड मेजर अर्काना, अर्काना शब्द लैटिन भाषा से निकला है जिसका अर्थ है रहस्यमयी, व 56 कार्ड माइनर अर्काना होते हैं|

कैसे जाना जाता है भविष्य

टैरो कार्ड विधा के अनुसार हमारा भविष्य हमारे ही अवचेतन(सबकॉंशस) में फीड होता है।जैसे गीता के अनुसार हम सबके मन में एक संकल्प होता है और हम उसे अवश्य पूरा करते हैं। वैसे ही टैरो कार्ड कहता है कि हमारा भविष्य हमारे ही भीतर सुरक्षित है, हमें बस उसे पढ़ना है। यह एक ब्रिज है जिसके द्वारा आप अपने सबकॉंशस से जुड़ते हैं। भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह विधा आध्यात्मिकता से जुड़ कर और अधिक विश्वसनीय हो जाती है।
इस विधा में 22 मेजर कार्ड और 56 माईनर कार्ड होते हैं। इनमें 14-14 के सेट होते हैं। यह सेट पानी, आग और वायु आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कितने प्रतिशत सही होती है टैरो कार्ड रीडिंग

यह इस बात पर निर्भर करता है कि प्रश्नकर्ता की मन:स्थिति कितनी अनुकूल है। अगर कार्ड उठाते समय कोई परेशानी है, संदेह या उद्वीग्नता है तो कार्ड भी कन्फ्यूजिंग आ सकता है। जरूरी है कि कार्ड पिक करते समय व्यक्ति एकदम ब्लैंक यानी कोरे कागज की तरह हो। बिना किसी आशंका और पूर्वाग्रह के पवित्र भाव से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर 90 प्रतिशत सही होता है।

किन क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होती है टैरो कार्ड रीडिंग

जीवन के किसी भी क्षेत्र के लिए उपयुक्त हो सकती है। खासकर जब आपकी निर्णय क्षमता कमजोर हो रही हो तब यह आपके सही रास्ता चुनने में मददगार साबित होती है। अक्सर दोराहे पर खड़े होकर हमें यह नहीं समझ आता कि हम किस राह को अपनाए तब टैरो आपकी उलझन दूर करता है। क्रिकेट मैच, जुआ सट्टा आदि में शत-प्रतिशत भविष्यवाणी की गारंटी नहीं होती। क्योंकि 11 लोगों की ऊर्जा एक साथ नहीं पढ़ी जा सकती है। हाँ, इतना अवश्य है कि किसी खिलाड़ी-विशेष का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह बताया जा सकता है।

क्या कहता है इतिहास

यह विधा इजिप्ट से आई है। जहाँ चित्रलिपियों और सांकेतिक भाषा के आरंभिक चिन्ह मिलते हैं। बाद में चीन-भारत तथा इटली-युरोप इस विधा के मुख्य वाहक रहे। भारत में विधिवत आगमन 19 वीं शताब्दी में कहा जा सकता है। यूरोप में एक सभा में चित्रकार, ज्योतिषी, भाषाविद् और पुरातत्वेत्ता एकत्र हुए और इस विधा का नवीनीकरण हुआ। ‘गोल्डन डॉल’ सबसे पहला टैरो कार्ड था।

टैरो से सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

इसके प्रति युवा वर्ग में जबर्दस्त आकर्षण है। लव लाइफ और करियर से संबंधित प्रश्न सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं। क्योंकि टैरो बताता है कि आपका पहला कदम सही है या गलत। हम सभी जानते हैं कि जीवन में इस पहले कदम का ही महत्व होता है।

माइनर अर्काना के 56 कार्ड्स

  1. Ace of Wands (एस ऑफ वाण्ड्स)
  2. Two of Wands (टू ऑफ वाण्ड्स)
  3. Three of Wands (थ्री ऑफ वाण्ड्स)
  4. Four of Wands (फोर ऑफ वाण्ड्स)
  5. Five of Wands (फाइव ऑफ वाण्ड्स)
  6. Six of Wands (सिक्स ऑफ वाण्ड्स)
  7. Seven of Wands (सेवन ऑफ वाण्ड्स)
  8. Eight of Wands
  9. Nine of Wands
  10. Ten of Wands
  11. Page of Wands
  12. Knight of Wands
  13. Queen of Wands
  14. King of Wands
  15. Ace of Cups
  16. Two of Cups
  17. Three of Cups
  18. Four of Cups
  19. Five of Cups
  20. Six of Cups
  21. Seven of Cups
  22. Eight of Cups
  23. Nine of Cups
  24. Ten of Cups
  25. Page of Cups
  26. Knight of Cups
  27. Queen of Cups
  28. King of Cups
  29. Ace of Swords
  30. Two of Swords
  31. Three of Swords
  32. Four of Swords
  33. Five of Swords
  34. Six of Swords
  35. Seven of Swords
  36. Eight of Swords
  37. Nine of Swords
  38. Ten of Swords
  39. Page of Swords
  40. Knight of Swords
  41. Queen of Swords
  42. King of Swords
  43. Ace of Pentacles
  44. Two of Pentacles
  45. Three of Pentacles
  46. Four of Pentacles
  47. Five of Pentacles
  48. Six of Pentacles
  49. Seven of Pentacles
  50. Eight of Pentacles
  51. Nine of Pentacles
  52. Ten of Pentacles
  53. Page of Pentacles
  54. Knight of Pentacles
  55. Queen of Pentacles
  56. King of Pentacles

मेजर अर्काना के 22 कार्ड्स

  1. The Fool
  2. The Magician
  3. The High Priestess
  4. The Empress
  5. The Emperor
  6. The Hierophant
  7. The Lovers
  8. The Chariot
  9. Justice or Strength
  10. The Hermit
  11. Wheel of Fortune
  12. Strength or Justice
  13. The Hanged Man
  14. Death
  15. Temperance
  16. The Devil
  17. The Tower
  18. The Star
  19. The Moon
  20. The Sun
  21. Judgement
  22. The World

Astrologer Sidharth
Call – Whatsapp