जन्‍माष्‍टमी कब मनाएं? Janmashtami 2020 Date
जन्‍माष्‍टमी कब मनाएं? Janmashtami 2020 Date

Janmashtami 2026 Date in India

कालगणना को लेकर भारत में बहुत अधिक संवेदनशीलता है। हालांकि समय के साथ हमने सनातनी पंचांग विक्रम संवत् को धीरे धीरे पूरी तरह अपना लिया है, लेकिन इस पंचांग में भी त्‍योहारों को मनाने को लेकर भेद बना रहता है। खासतौर पर यह कि जन्‍माष्‍टमी कब मनाएं। भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍म अष्‍टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और अर्द्धरात्रि में होता है। जब ये तीनों शर्तें पूरी हो रही हों, तभी भगवान श्रीकृष्‍ण के अवतार का जन्‍म माना जाएगा।

इस वर्ष यानी ईस्‍वी संवत् 2026 और विक्रम संवत् 2082 में जन्‍माष्‍टमी 4 सितम्‍बर शुक्रवार को मनाई जाएगी। 

  • भगवान श्रीकृष्‍ण का 5253वां जन्‍मदिवस
  • निशीत पूजा समय 5 सितम्‍बर 12:13 बजे से 12:59 बजे (दिल्‍ली में)
  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ – 4 सितम्‍बर, 2026 को 2:25 AM बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त – 5 सितम्‍बर, 2026 को 12:13 PM बजे
  • रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – 4 सितम्‍बर, 2026 को 12:29 AM बजे
  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 4 सितम्‍बर, 2026 को 11:04 PM बजे

भगवान श्रीकृष्‍णचंद्र की जय


…पढि़ए भगवान श्रीकृष्‍ण की कुण्‍डली का विश्‍लेषण