Janmashtami 2025 Date in India
कालगणना को लेकर भारत में बहुत अधिक संवेदनशीलता है। हालांकि समय के साथ हमने सनातनी पंचांग विक्रम संवत् को धीरे धीरे पूरी तरह अपना लिया है, लेकिन इस पंचांग में भी त्योहारों को मनाने को लेकर भेद बना रहता है। खासतौर पर यह कि जन्माष्टमी कब मनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और अर्द्धरात्रि में होता है। जब ये तीनों शर्तें पूरी हो रही हों, तभी भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का जन्म माना जाएगा।
इस वर्ष यानी ईस्वी संवत् 2025 और विक्रम संवत् 2082 में जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी। स्मार्त 16 को और वैष्णव 17 को जन्माष्टमी मनाएंगे।
- भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मदिवस
- निशीत पूजा समय 16 अगस्त 23.50 बजे से 17 अगस्त 00.36 बजे (दिल्ली में)
- अष्टमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 15, 2025 को 23:49 AM बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त – अगस्त 16, 2025 को 09:34 PM बजे
- रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – अगस्त 16, 2025 को 04:38 AM बजे
- रोहिणी नक्षत्र समाप्त – अगस्त 18, 2025 को 03:17 AM बजे