Home Chandrama Mahadasha (चंद्रमा महादशा) चन्द्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र (Jain Mantra for Moon...

चन्द्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र (Jain Mantra for Moon Mahadasha Remedy)

चंद्रमा की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Chandra Mahadasha (Moon Mahadasha) Remedy in Jain Mantra (Jain Astrology)
चंद्रमा की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Chandra Mahadasha (Moon Mahadasha) Remedy in Jain Mantra (Jain Astrology)

चन्द्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Moon Mahadasha Remedy)

कुण्‍डली में चंद्रमा पीडि़त हो, शनि अथवा राहु से दृष्‍ट हो, शनि अथवा राहु के साथ हो, केमद्रुम योग बन रहा हो अथवा खुद चंद्रमा नीच का का हो अथवा चंद्रमा दु:स्‍थान में हो तो चंद्रमा की महादशा के दौरान प्रतिकूल फल मिलते हैं। किसी भी जातक की कुण्‍डली में चंद्रमा की महादशा आए तो वह दस साल तक चलती है।

चंद्रमा की महादशा (Chandra Mahadasha) के अशुभ प्रभाव होने पर असीम मानसिक कष्ट होने लगता है। माता के सुख मे भी कमी आने लगती हैं। मानसिक तनाव रहने लगता है। स्त्री के सुखों में कमी आने लगती हैं। जातक को अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता हैं। सिर दर्द ओर माइग्रेन जैसी समस्या रहने लगती है। जातक आलसी होने लगता हैं। पित्त रोग की शिकायत हो सकती हैं। धन की हानि होने लगती हैं। व्यक्ति के भीतर असंतोष बना रहने से क्रोध बढ़ जाता है।

कालपुरुष की कुण्‍डली में चंद्रमा मन का कारक है। आमतौर पर चंद्रमा प्रतिकूल होने पर मानसिकता प्रभावित होती है। अवसाद और बिना कारण की चिंताएं सिर उठाने लगती हैं। कई बार तनाव की अधिकता से शारीरिक विकार भी होने लगते हैं। ऐसे में चंद्रमा के सहज उपाय जैसे शिव आराधना, मोती पहनना आदि के अतिरिक्‍त जैन मंत्र से भी अच्‍छा लाभ लिया जा सकता है। चंद्रमा की महादशा में अनुकूल परिणाम प्राप्‍त करने के लिए निम्‍न जैन मंत्र है। इस मंत्र की दस माला के जाप का निर्देश दिया गया है।

ऊं ह्रीं णमो अरहंताणं”

इसके साथ ही एक माला शांति मंत्र की भी करनी जरूरी है। चंद्रमा की महादशा में चंद्र मंत्र के साथ निम्‍न शांति मंत्र बताया गया है…

ऊं ह्रीं चंद्रप्रभ नमस्‍तुभ्‍यं मम शांति: शांति:”

भगवान चंद्रप्रभु के अधिष्‍ठायक देव विजय की उत्‍तर या पूर्व की ओर मुख करके श्‍वेत वस्‍त्र, श्‍वेत आसन, श्‍वेत माला, श्‍वेत पुष्‍प से पूजा करनी चाहिए।


अन्य ग्रहों की महादशा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जैन मंत्रो द्वारा उपाय जानने के लिए आप निम्न लेख पढ़ सकते हैं। प्रत्येक ग्रह के लिए पृथक लेख द्वारा मंत्रो के प्रयोग को समझाने का प्रयत्न किया है।

सूर्य की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Sun Mahadasha Remedy in Jain Mantra
मंगल की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mars Mahadasha Remedy)
बुध की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mercury Mahadasha Remedy)
गुरु (बृहस्पति) की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Jupiter Mahadasha Remedy)
शुक्र की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Venus Mahadasha Remedy)
शनि की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Saturn Mahadasha Remedy)
राहु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Rahu Mahadasha Remedy)
केतु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Jain Mantra for Ketu Mahadasha Remedy