Home Jain Astrology (जैन ज्योतिष) शुक्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र (Jain Mantra for Venus...

शुक्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र (Jain Mantra for Venus Mahadasha Remedy)

शुक्र की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Shukra Mahadasha (Venus Mahadasha) Remedy in Jain Mantra (Jain Astrology)
शुक्र की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Shukra Mahadasha (Venus Mahadasha) Remedy in Jain Mantra (Jain Astrology)

शुक्र महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Venus Mahadasha Remedy)

कुण्‍डली में शुक्र अनुकूल हो तो जातक लग्‍जरी का आनन्‍द लेता है, सामाजिकता में बढ़ोतरी होती है, साख में बढ़ोतरी होती है, सांसारिक संसाधन बढ़ते हैं और परिवार में मांगलिक कार्य शुक्र की महादशा के दौरान होते हैं। अगर यही शुक्र प्रतिकूल हो तो जातक न केवल अकेला पड़ जाता है, बल्कि साधनों का हमेशा टोटा रहता है और कुछ मामलों में शारीरिक रोग घर कर जाते हैं। किसी भी जातक के जीवन में शुक्र की महादशा आए तो यह बीस साल तक चलती है।

सूर्य, बुध, शनि और चंद्रमा के साथ शुक्र अधिकांशत: बेहतरीन परिणाम देता है। द्वितीय, द्वादश, अष्‍टम घरों में अतिशय लाभ दिला सकता है। पंचम और सप्‍तम भाव में प्रेम की संभावनाएं बनाता है। अगर यही शुक्र गुरू के साथ हो तो दिग्‍भ्रमित बनाए रखता है। राहू, केतु और मंगल के साथ शुक्र पीडि़त अवस्‍था में रहता है। ऐसी स्थिति होने पर शुक्र की महादशा का दौर खराब हो सकता है। शुक्र की पीड़ा को कम करने के लिए सामान्‍य तौर पर देवी आराधना की सलाह दी जाती है। कुछ लोग हीरा पहनने की सलाह देते हैं। गौसेवा करने से भी शुक्र की अनुकूलता मिलती है। बहुत से लोगों के लिए ये सभी उपचार करना संभव नहीं होता, ऐसे में शुक्र की महादशा में किया जा सकने वाला जैन मंत्र बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस मंत्र की दस माला का जाप नियमित रूप से किया जाना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है…

ऊं ह्रीं णमो अरहंताणं”

इस मंत्र के साथ आवश्‍यक रूप से शांति मंत्र की एक माला का जाप करना आवश्‍यक है। यह शांति मंत्र इस प्रकार है…

ऊं ह्रीं सुविधिनाथ प्रभो नमस्‍तुभ्‍यं मम शांति: शांति:”

सुविधिनाथ प्रभु के अधिष्‍ठायक देव अजित की पूर्व अथवा उत्‍तर दिशा में मुख करके श्‍वेत वस्‍त्र, श्‍वेत आसन, श्‍वेत माला व श्‍वेत धातु से पूजा करनी चाहिए।


अन्य ग्रहों की महादशा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जैन मंत्रो द्वारा उपाय जानने के लिए आप निम्न लेख पढ़ सकते हैं। प्रत्येक ग्रह के लिए पृथक लेख द्वारा मंत्रो के प्रयोग को समझाने का प्रयत्न किया है।

सूर्य की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Sun Mahadasha Remedy in Jain Mantra
चन्द्रमा की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Moon Mahadasha Remedy)
मंगल की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mars Mahadasha Remedy)
बुध की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mercury Mahadasha Remedy)
गुरु (बृहस्पति) की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Jupiter Mahadasha Remedy)
शनि की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Saturn Mahadasha Remedy)
राहु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Rahu Mahadasha Remedy)
केतु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Jain Mantra for Ketu Mahadasha Remedy