Home Jain Astrology (जैन ज्योतिष) जैन मंत्रो से सभी ग्रहों की महादशा के उपाय (Jain Mantra for...

जैन मंत्रो से सभी ग्रहों की महादशा के उपाय (Jain Mantra for Mahadasha Remedy)

सभी ग्रहों की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Mahadasha Remedy for all planets by Jain Mantra (Jain Astrology)
सभी ग्रहों की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र | Mahadasha Remedy for all planets by Jain Mantra (Jain Astrology)

जैन मंत्रो से सभी ग्रहों की महादशा के उपाय
(Jain Mantra for Mahadasha Remedy)

उपचार विज्ञान में मंत्रों की बड़ी महत्‍वपूर्ण भूमिका है। आम लोगों के लिए जैन मंत्र दूसरे मंत्रों की तुलना में अधिक सुलभ, अधिक प्रभावी और अधिक तेजी से फल देने वाले सिद्ध होते हैं।

सनातनी पद्धतियों में चाहे वह शैव हो, वैष्‍णव हो या शाक्‍त हों, मंत्र का आधार बीजमंत्र को लिया जाता है। इन बीजमंत्रों को बिना उत्‍कीलित किए, मंत्र का भली प्रकार लाभ नहीं लिया जा सकता। कई महामंत्रों को ऋषियों ने या तो उत्‍कीलित कर दिया अथवा मंत्र के भीतर ही उत्‍कीलन की व्‍यवस्‍था कर दी, ऐसे में ऊं नम: शिवाय के पंचाक्षरी मंत्र से लेकर महामृत्‍युंज मंत्र तक बहुत से मंत्र बिना उत्‍कीलन के उपयोग में लिए जा सकते हैं।

तंत्र शास्‍त्र में वर्णित मंत्रों के इतर जैन, बौद्ध और शाबर मंत्र इस प्रकार के मंत्र हैं जिनमें उत्‍कीलन की जरूरत नहीं पड़ती। बौद्ध मंत्र समय के साथ नेपथ्‍य में चले गए और शाबर मंत्रों में काफी घालमेल हो चुका है। दूसरी ओर जैन मंत्रों की बात की जाए तो इन्‍हें जैन मुनियों और साधुओं ने न केवल शुद्धता के साथ बचा रखा है, बल्कि समय समय पर इनमें वैल्‍यू एडीशन भी करते रहे हैं। ऐसे में जैन मंत्रों का उपयोग सटीकता के साथ किया जा सकता है। इनमें बीज मंत्र के साथ भगवान का नाम जोड़कर उसे सहज और सरल बना दिया जाता है। इसके चलते यह मंत्र अधिक तेजी से अधिक सटीक फल देने वाले बन जाते हैं।

जिस व्‍यक्ति को जिस ग्रह की दशा हो, उसे उसी दशा की विधि के अनुसार जाप करना होता है। सामान्‍य नियम यह है कि सुबह जल्‍दी उठा जाए, स्‍नान, अनुकूल वस्‍त्र और अनुकूल माला का उपयोग कर जाप करने से सटीक लाभ होता है। हर मंत्र के साथ संबंधित विधियों को बताया गया है।


विभिन्न ग्रहों की महादशा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जैन मंत्रो द्वारा उपाय जानने के लिए आप निम्न लेख पढ़ सकते हैं। प्रत्येक ग्रह के लिए पृथक लेख द्वारा मंत्रो के प्रयोग को समझाने का प्रयत्न किया है।

सूर्य की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Sun Mahadasha Remedy in Jain Mantra
चन्द्रमा की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Moon Mahadasha Remedy)
मंगल की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mars Mahadasha Remedy)
बुध की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Mercury Mahadasha Remedy)
गुरु (बृहस्पति) की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Jupiter Mahadasha Remedy)
शुक्र की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Venus Mahadasha Remedy)
शनि की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Saturn Mahadasha Remedy)
राहु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
(
Jain Mantra for Rahu Mahadasha Remedy)
केतु की महादशा के उपाय के लिए जैन मंत्र
Jain Mantra for Ketu Mahadasha Remedy

सेवाओं की जानकारी

फीस जमा कराने के विकल्‍प